झारखंड
दूसरे दलों को तोड़ने वाले इस बार खुद टूट जाएंगे: बाबूलाल मरांडी
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2019 5:38:09 PMधनबाद। झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दूसरे दलों को तोड़ने वाले नेता व पार्टी इस बार खुद टूट जाएंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे तत्वों को सबक सिखाएगी।
एक बातचीत के दौरान मरांडी ने कहा कि भाजपा हमेशा दूसरे दलों को तोड़ती रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में जेवीएम आठ सीटें जीतकर राज्य की तीसरी बड़ी ताकत बनकर उभरी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जेवीएम के छह विधायकों को तोड़ लिया। इसके बाद भी पार्टी अपना अस्तित्व बचाने में सफल रही, क्योंकि जेवीएम रीजनल पार्टी है, लेकिन सीजनल नहीं। हमेशा पार्टी जनता के सवालों पर सड़क पर ही रही है।
उन्होंने कहा इस बार पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर बैक अप प्लान बना चुकी है। अंतिम समय में भी कोई पार्टी छोड़ते हैं, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी पूरे मजबूती से अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।