धनबाद
कोल इंडिया के चिकित्सक 65 साल में होंगे सेवानिवृत्त: पीयूष गोयल
By Deshwani | Publish Date: 27/2/2018 5:27:11 PMधनबाद । कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि चिकित्सकों की कमी को देखते हुए उनकी उम्र सीमा 65 साल के रिटायरमेंट के प्रस्ताव पर सहमति दे दी गई है। स्कीम कब से लागू होगा इस पर विचार किया जाएगा।
उन्होंने सेफ्टी पर खर्च की जानेवाली राशि पर कहा कि आखिर क्यों नहीं राशि खर्च किया जा रहा है। मंत्री सोमवार को दिल्ली में आयोजित स्टैडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी इन कोल माइंस की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 80 डायलिसिस मशीन तुंरत खरीदी जाए ताकि कोल इंडिया के विभिन्न अस्पतालों में इसे लगाया जा सके। यह देखें कि इंडियन मेडिकल साइंस किस तरीके से मशीन की खरीदारी करती है। पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में डॉक्टर की कमी को तुरंत दूर किए जाने की आवश्यकता है।