झारखंड
फाइनेंस कम्पनी के ऑफिस में लगी आग
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2017 1:00:10 PMधनबाद। धनबाद के बैंक मोड़ स्थित श्रीराम प्लाजा के दूसरे तले पर स्थित श्रीराम कॉमर्शियल व्हीकल फाइनेंस कम्पनी के ऑफिस में बुधवार को आग लग गई। इस आगजनी में लाखों की सम्पति जल कर राख हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। घटना में कंपनी के लगभग 10 लाख की संपति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की तत्परता से कई महत्वपूर्ण चीजों को जलने से बचा लिया।