झारखंड
नीरज सिंह हत्याकांड: सिंफर के पूर्व डायरेक्टर ने दर्ज कराई प्राथमिकी
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2017 4:17:21 PMधनबाद, (हि.स)। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह और उनके समर्थकों के हत्याकांड मामला में एक नया मोड़ सामने आया है। कुसुम विहार में रहने वाले सिंफर (सेन्ट्रल इंस्ट्यूट माईनिंग रिसर्च एंड फ्यूल) के पूर्व डायरेक्टर आर.ए. रॉय ने पुलिस को जानकारी दी है कि चार लोग उसके घर में किराये पर रह रहे थे। घटना के बाद से ही बगैर कोई जानकारी दिए ताला लगा कर सभी गायब हो गये हैं। आशंका जतायी जा रही है कि कहीं वही लोग शूटर तो नहीं है। रॉय ने सरायढेला थाना में आवेदन देकर इसकी जांच की मांग की है। गौरतलब है कि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में दो शख्स झरिया निवासी अविनाश सिंह और शशि पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है।