झारखंड
नीरज सिंह हत्याकांड में दो गिरफ्तार, गए जेल
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2017 4:13:39 PMधनबाद, (हि.स)। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह हत्याकांड मामले में धनबाद पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में अविनाश पासवान और शशि पासवान शामिल है। दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। एक अन्य व्यक्ति कारू सिंह से थाने में पूछताछ की जा रही है। एडीजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता आर के मलिक ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि मंगलवार शाम स्टील गेट पर पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मामले में विधायक संजीव सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, गया सिंह, महंत पांडे और सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के विरोध में गुरुवार को धनबाद और झरिया अभूतपूर्व बंद था। बंद का समर्थन कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, जदयू, बसपा, मासस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने किया था। पुलिस के पास घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है।