झारखंड
पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, आठ गोलियां लगने से हुई थी मौत
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2017 12:37:06 PMधनबाद, (हि.स.)। झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय के शव का पोस्टमार्टम रविवार देर रात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ। पोस्टमार्टम में आठ गोली लगने की पुष्टि की गई है। इसमें दो गोली उनके सर में, दो बाह में और चार गोलियां सीने में लगी है।
इस मामले में चश्मदीद ने विधायक के चचेरे भाई और पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की तरफ इशारा किया है। जबकि अज्ञात दो लोगों के खिलाफ सरायढेला थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालेगी। गौरतलब है कि भाजपा विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह पर रविवार शाम बिग बाजार के पास दो अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।