झारखंड
आपसी विवाद में पत्नी ने की आत्महत्या
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 4:04:48 PM धनबाद, (हि.स.)। घनुडीह थाना के गांधी चबूतरा के समीप एक महिला ने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच पड़ताल में जुट गयी है। बताया जाता है की गांधी चबूतरा के रहने वाला प्राण बाउरी की पत्नी के साथ बुधवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत की थी।
गुरुवार को भी उसी बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हुआ और उसके बाद उसकी पत्नी दूसरे कमरे में जाकर रस्सी के सहारे पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर उसके पति ने बताया की हम घर में खाना बना रहे थे। पत्नी से कहासुनी होने के बाद वह दूसरे कमरे में चली गयी तो उसने सोचा शायद पूजा करने गयी होगी, जब काफी देर के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तब झांककर देखा तो वह फंदे से झूली हुयी थी। रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वही घटना के बाद पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस मृतक के पति को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।