ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
धनबाद मंडल में ऑनलाइन होगा ड्यूटी चार्ट
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 4:09:11 PM
धनबाद मंडल में ऑनलाइन होगा ड्यूटी चार्ट

धनबाद, (हि.स.)। पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) के धनबाद रेल मंडल में पदास्थापित टीटीई को अब अपनी ड्यूटी जानने के लिए कागजों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अब किस टीटीई की कौन सी ट्रेन व कौन से रूट पर ड्यूटी लगी है, उन्हें खुद पता चल जायेगा। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे उनकी ड्यूटी चार्ट को ऑनलाइन करने जा रही है। इसके बाद ड्यूटी मिलते ही उनके मोबाइल पर एसएमएस या फोन आ जायेगा। उपरोक्त जानकारी पूमरे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अरविंद रजक ने दी । रजक ने फोन पर बताया कि इससे उन्हें कागज पर लिखी ड्यूटी देखने के झंझट से मुक्ति मिलेगी, जबकि रेल अधिकारी भी कर्मचारी की ड्यूटी पर नजर रख पायेंगे। इसके लिए धनबाद रेल मंडल कंप्यूटराइज्ड टीटीई लॉबी बना रहा है, जो इस माह के अंत तक बन कर तैयार हो जायेगा। उपरोक्त व्यवस्था ग्रेट कार्टर लाईन के धनबाद, गोमो, बरकाकाना व चोपन स्टेशन पर शुरू की जा रही है। रजक ने बताया कि धनबाद रेल मंडल में लगभग 300 टीटीई व 89 टीसी हैं। अब नई व्यवस्था के तहत टीटीई को धनबाद स्टेशन पर आने के बाद साइन ऑफ और साइन ऑन कंप्यूटर पर ही करना होगा।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS