ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
पति से हुई तकरार तो खुद को जला लिया जिंदा, झारखंड के धनबाद की घटना
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 5:52:23 PM
पति से हुई तकरार तो खुद को जला लिया जिंदा, झारखंड के धनबाद की घटना

धनबाद। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


झारखंड के धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र में बुधवार को पति-पत्नी के बीच रुपए के लेन-देन के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा की पत्नी ने केरोसिन िछड़क खुद को जिंदा जला लिया।  वो केरोसिन तेल शरीर पर छिड़क कर छत पर चढ़ गई और खुद को आग लगा लिया। आग की जलन से चीखते हुए वो छत पर इधर-उधर दौड़ने लगी। छत पर ही उसकी मौत हो गई।
बता दें कि हराधन और उसकी पत्नी बबिता देवी के बीच 10 हजार रुपए के लेन-देन विवाद हुआ था। जब वह धू-धूकर जलने लगी तो आग की जलन से चीख पड़ी। चीख सुनकर लोग घर के बाहर जुट गए। वह लोगों से मदद मांगने लगी। जलन से बेचैन होकर छत पर इधर-उधर दौड़ने लगी। छत का दरवाजा बंद होने के कारण लोग छत तक नहीं पहुंच पाए।
-जब तक लोग सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचते, वह बुरी तरह से जल चुकी थी। घटना की सूचना पाकर उसके मायके से लोग जुट गए। मायके के लोगों ने पति हराधन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। समाज के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। घटना के 4 घंटे बाद महुदा पुलिस लोहापट्टी बरवा टोला पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS