झारखंड
जमीन धंसने से दो लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2017 11:52:41 AMधनबाद, (हि. स.)। बुधवार सुबह झरिया मेन रोड इंदरा चौक के पास बबलू अंसारी (50) और उनका आठ वर्षीय पुत्र रहीम अचानक जमीन के धंस जाने से उसके अंदर समा गए।
बताया जाता है कि पेशे से बबलू खान डेंटिंग मिस्त्री था। घटनास्थल पर गोफ से भारी मात्रा में गैस और आग निकल रही है। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना के एक घंटे बाद भी मौके पर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने और रेस्क्यू कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर गाड़ियों में जमकर तोड़-फोड़ किया। इसकी सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। वहीं, घटनास्थल का दायरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को वहां से दूर रखने के लिए घटनास्थल पर बैरिकेडिंग कर दिया गया है।