ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
देवघर
गुलाबनंद ओझा बैद्यनाथ धाम मंदिर के 11वें सरदार पंडा बने, पूरे विधि-विधान से हुई ताजपोशी
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2018 5:30:49 PM
गुलाबनंद ओझा बैद्यनाथ धाम मंदिर के 11वें सरदार पंडा बने, पूरे विधि-विधान से हुई ताजपोशी

 देवघर। बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में रविवार की सुबह गुलाबनंद को 11वां सरदार पंडा नियुक्त किया गया। सुबह उनके मुंडन के साथ उनकी ताजपोशी की प्रक्रिया की शुरुआत हुई। मुंडन के बाद 7 पवित्र नदियों के जल से उन्हें स्नान कराया गया। ब्राह्मण भोजन कराने के बाद गुलाबनंद ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। 

 
अब तक के सरदार पंडा के नाम रामदत्त ओझा, नित्यानंद ओझा, आनंददत्त ओझा, सर्वानंद ओझा, परमानंद ओझा, ईश्वरी नंद ओझा, शैलजा नंद ओझा, उमेशानंद ओझा, भवप्रीतानंद ओझा, अजितानंद ओझा हैं। रामदत्त ओझा पहले और अजितानंद 10वें पंडा थे। 22 मई को 10वें सरदार पंडा अजितानंद ओझा की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी थी। गुलाबनंद उनके ही बड़े बेटे हैं।
 
झारखंड के श्रम मंत्री राज पलिवार, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे, देवघर के पूर्व मेयर राज नारायण खवाड़े, कृष्णानंद झा समेत भारी संख्या में लोग नये सरदार की ताजपोशी के गवाह बने।
 
झारखंड के श्रम मंत्री राज पलिवार, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे, देवघर के पूर्व मेयर राज नारायण खवाड़े, कृष्णानंद झा समेत भारी संख्या में लोग नये सरदार की ताजपोशी के गवाह बने।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS