झारखंड
पार्षद के बेटे पर बम से जानलेवा हमला
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 12:16:05 PMदेवघर, (हि.स.)। रविवार देर रात मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वॉर्ड नंबर-25 के पार्षद के बेटे रमेश हरी पर बम से जानलेवा हमला किया गया। हालांकि घटना में पार्षद का बेटा बच गया। घटना की सूचना पर मोहनपुर अंचल के इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा और थाना प्रभारी दीपक कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया।
पार्षद का बेटा एक समारोह में शामिल होने गया था। वापसी के क्रम में जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचा। घर के पास एक बदमाश हाथ में झोला लिए खड़ा था। वहीं दूसरा अपराधी बाइक स्टार्ट कर भागने को तैयार था। कुछ दूर पर दो और युवक दूसरी बाइक पर सवार थे। इसी दौरान बाइक रोक झोला लिए बदमाश ने उस पर दो बम फेंके। ऐसे में पार्षद का बेटा घर की तरफ भागा, जिससे उसकी जान बच गई। बाद में हमलावर बाइक से देवघर की ओर फरार हो गए। पार्षद के बेटे ने बताया कि उन पर जमीन को लेकर हमला किया गया है। वर्ष 2014 मे भी इस तरह का प्रयास किया गया था।