दरभंगा
दरभंगा में एक दिन की बरसात ने नगर निगम की खोली पोल
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2019 10:47:52 PMदरभंगा। मो अब्दुल कलाम। शहर में जहां एक तरफ महीनों से भीषण गर्मी में बरसात का आस लगाये हुए थे वहीं रविवार की देर रात से लगातार बारिस होने के कारण शहर के विभिन्न ईलाकों में बाढ़ के जैसा स्थिति उत्पन्न हो गयी।
जिससे दरभंगा नगर निगम का पोल खुल गया। शहर के टाउन हॉल, दरभंगा टावर चौक, पुरानी मुसफी मुहल्ला, खान चौक, लालबाग, डीएमसीएच, सर्किट हाउस, लहेरिया सराय पुलिस लाईन, जीएन गंज, बंगाली टोला, बलभद्रपुर, गायत्री मंदिर सहित दर्जनों स्थानों पर पानी की जलजमाव की स्थिति घुटने भर हो गयी। जिससे लोगो को भारी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
बताया जाता हैं कि जिला पदाधिकारी के द्वारा कई बार शहर के नाले की उड़ाही करने का निर्देष दिया गया था परन्तु नगर निगम अपनी लापरवाही के कारण शहर के मुख्य नालों का उड़ाही सिर्फ कागज पर ही कर अपनी खानापूर्ति किये। जिसके कारण एक दिन की बरसात में शहर के विभिन्न निचले ईलाकों को जल मगन कर दिया।