दरभंगा
मोटर साईकिल एवं चार पहिया वाहन की टक्कर में दो घायल
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2019 10:47:24 PMघायल व्यक्ति को ईलाज के लिए ले जाते हुए
दरभंगा। मो अब्दुल कलाम। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी शोभन बाइपास सड़क पर चांदी लाइन होटल के समीप मोटर साईकिल एवं चार पहिया वाहन की टक्कर में मोटर साईकिल सवार पुरुष, महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। जिसे ईलाज के लिए बहादुरपुर थाना की दिबा गष्ती पुलिस ईलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया। जहां घायल व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताया गई।
घायल व्यक्ति की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारग डीह गांव निवासी राम नरेश सिंह की 50 वर्षीय पत्नी रीता देवी एवं उसके पुरोहित स्वर्गीय नंद किशोर मिश्र के पुत्र मनोज मिश्र के रूप में की गयी। घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि बेंता चौक से दवा खरीद कर मोटर साईकिल से दोनों घायल व्यक्ति जा रहा था तो शोभन की ओर से आ रही तेज रफ्तार में चार-पहिया वाहन से टक्कर हो गयी। जिसमें चार पहिया वाहन के चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उसी समय दिबा गष्ती से लौट रही बहादुरपुर थाना की पुलिस ने सड़क घायल अवस्था में पड़ी दोनो घायल व्यक्ति को जीप पर लादकर डीएमसीएच पहुँचा दिया।