दरभंगा
शाही लीची का बाजार सजते ही लोगो की उमड़ पड़ी भीड़
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2019 10:07:32 PMदरभंग, देवेन्द्र ठाकुर।
लहेरियासराय टावर चौक पर मुजफ्फरपुर से आने वाली शाही लीची का बाजार सजने लगा। बाजार सजते ही लोगों की भीड़ उमर परी। लीची बेचने वाला दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि इस बार की लीची बेहद मीठी है। जिसका दर एक सौ से लेकर 120 तक है। वहीं लेने वाले ग्राहक ने बताया कि पिछले साल जो शाही लीची का दाना था वह बड़ा था इस बार छोटा दाना होने के बाद भी पिछले साल से ज्यादा मीठापन है। वहीं ग्राहक प्रीति कुमारी ने बतायी कि लीची की प्रजातियों में चायना एलौगिया एकसैलिया एकलकतिया सहित कई प्रजातियां है। लेकिन शाही लीची को श्रेष्ठ माना जाता है। यह काफी रसीली होती है। शाही लीची का दाना गोलाकार होने के साथ इसमें बीज छोटा होता है। यह स्वाद में काफी मीठी होती है। शाही लीची के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र मुजफरपुर माना जाता है।