बिहार
महागठबंधन की हार तेजस्वी यादव के कारण - मो. असलम
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2019 8:01:16 PMदरभंगा। मो. अब्दुल कलाम। कांग्रेस के ज़िला मीडिया प्रभारी मो. असलम ने चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इतने विनाशकारी नीतियों के बावजूद देश की जनता ने फिर से मोदी सरकार को बहुमत दिया। इसके लिए मैं देश की जनता को नमन करता हूँ और भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगियों को इस जीत की बधाई देता हूँ। मो असलम ने बिहार में महागठबंधन के खराब प्रदर्शन पर कहा कि इसके लिये तेजस्वी यादव जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपने को एक राजा का बेटा समझते हुए सीट शेयरिंग और सीनियर नेताओं के साथ बेमानी किया हैं। सन् 2020 मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी को महागठबंधन पर सोच समझकर विचार करना होगा।