बिहार
बहेड़ी थाना में 1062 लीटर विदेषी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार वाहन जप्त
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2019 9:06:46 PM दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं इसी दरम्यान शुक्रवार की रात बहेड़ी थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की शराब से लदी हुई एक वाहन जा रही हैं। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजन कुमार ने वाहन चेंकिग पोस्ट पर अपने दल बल के साथ पहुँच गये। उसी समय दूध का वाहन लिखा हुआ यूपी 20 टी 1914 को रोकने की कोषिष की गयी। परन्तु वाहन चालक सिनेमा स्टाईल में वाहन को नही रोककर भागने लगा।
जिसे थानाध्यक्ष श्री कुमार पीछा करने लगे और उक्त वाहन को घेर लिया। उसी बीच वाहन चालक एवं एक अन्य व्यक्ति भागने की कोषिष करने लगा जिसे थानाध्यक्ष ने पकड़ लिया।
पूछताछ में यूपी राज्य के रोहतक जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सत्यभान सिंह के पुत्र मंजीत एवं सुखवीर सिंह के पुत्र अनील कुमार के रूप में पहचान दी गयी। उससे पूछताछ में जानकारी दिया कि शराब की खेप दुर्गा स्थान उसरीधाम के प्रांगण में राम प्रवेष मंडल ने मंगवाया था, उसके निषानदेही पर उसरीधाम में छापामारी की गयी। जहां 375 एम एल का 2376 बोतल एवं 750 एम एल का 228 बोतल ब्लू इम्पेरियल विदेषी शराब के साथ 20 हजार रूपये नगद एवं 2 मोबाईल बरामद किये गये।
इस संदर्भ में बहेड़ी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी हैं और अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही हैं।