बिहार
अहिंसा पदयात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे महाश्रमण महाराज
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2017 2:49:33 PMभागलपुर। जैन धर्म के आचार्य महाश्रमण महराज अहिंसा पदयात्रा के तहत गुरुवार को नाथनगर के रास्ते तीन दिवसीय यात्रा पर भागलपुर पहुंचे। गुरुवार सुबह आचार्य महाश्रमण जी महाराज का जैन समुदाय के अनुयायियों और हिन्दू अनाथालय के बच्चे और मरवाड़ी युवा मंच ने जोरदार स्वागत किया।
महाश्रमण महाराज चम्पानगर स्थित श्वेताम्बर जैन मंदिर भी पहुंचे। फिर वहां से चम्पापुर दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध की 30 फुट की प्रतिमा का दर्शन किया। महाश्रमण महराज देश में सद्भावना, नैतिकता तथा नशामुक्ति को लागू करने को लेकर 40 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं।