ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजना को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत - ठाकुर
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2019 11:39:57 PM
प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजना को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत - ठाकुर

बैठक को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर। फोटो-देशवाणी।

 

 
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
 जिला के बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत डाकबंगला परिसर में भाजपा की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी गोपाल जी ठाकुर भी उपस्थित हुए।
 
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री ठाकुर ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी और 30जनवरी को झंझारपुर में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन को सफल बनाने का आवाहन किया।
 
श्री ठाकुर ने बैठक में कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओ को घर-घर पहुँचावे ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ मिले। श्री ठाकुर ने जोर देते हुए कहा कि महज 100दिनों में मोदी सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के माध्यम से 6 लाख 85 हजार लोगों इसका लाभ मिल। जिसकी चर्चा देश नहीं पूरे विश्व में हो रही है। बैठक में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला परिषद सदस्य गोपाल भगत, विधानसभा विस्तारक नंदकिशोर झा, वकील लाल देव, चंद्रेश, विमल झा, राजा, छोटू, गुड्डू, अंशु चौधरी, रमेश झा, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS