दरभंगा
रहस्यमय तरीके से हुई युवक का मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2019 9:38:49 PMयुवक का शव।
दरभंग। बहेड़ी। दुर्गानन्द
बहेड़ी थाना क्षेत्र के चनमाना चौक के नजदीक पुवाल की ढेर पर एक युवक की लाश को देख ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। उस युवक की पहचान मनोज मल्लिक के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। बाद में आक्रोशित लोगों ने बहेड़ी-शंकर लोहार पथ को जाम कर यातायात बाधित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार चनमाना चौक के निकट बिरजू यादव के घर के सामने रात में बसकटी गांव के रहने वाले बिलट मल्लिक के पुत्र 26 वर्षीय मनोज मल्लिक की संदिग्ध अवस्था में लाश पायी गयी। जिसको लेकर पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के बीच चीख-चित्कार होने लगी।
स्थानीय लोगो ने बहेङ़ी शंकर लोहार सङक जाम कर यातायात व्यवस्था बाधित कर दिया। मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ के लिए नारेबाजी करते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही बहेड़ी थाना की पुलिस पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में कर पोस्ट मार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। इधर बीडीओ भगवान झा एवं अंचलाधिकारी विमल कुमार कर्ण ने मौके पर जाकर मृतक के परिजनों को जाकर सरकारी कोष से 20 हजार रुपये की अनुदान की राशि दी।