ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कथा का शुभारंभ, 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2019 8:37:24 PM
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कथा का शुभारंभ, 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्याएँ।

 दरभंगा। सिंहवाड़ा। दीपक।
 
सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के तेहवारा ब्रह्मस्थान परिसर में सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ कर दिया गया। महायज्ञ के पहले दिन आचार्य किशोरी शरण महाराज ने कहा कि बिना गुरु के भगवान की प्राप्ति नहीं हो सकती। महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व  251 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली।
 
 
 गाजे बाजे के साथ कन्याएं गांव में परिक्रमा करतें हुए बड़की पोखर घाट से जलभर कर कलश यात्रा पुनः पूजा स्थल पहुंची। जहां पंडित हरिशंकर तिवारी ने वैदिक मंत्रोंचार के बीच कलश की स्थापना कराई। उसके बाद 11 कन्याएं को यज्ञ स्थल की परिक्रमा कराई गई।
 
अयोध्या से आए आचार्य किसोरी शरण महराज ने कथा के पहलें दिन कहा कि दुनिया में कोई भी चीज गुरु के बिना संभव नहीं है। गुरु की शरण में आने से भगवान की प्राप्ति होती है। ग्रामीण पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र साह, सतीश कुंवर, वैधनाथ कुंवर ने बताया कि शाम चार बजे से 8 बजे तक संगीतमय कथा होगी। इस मौके पर राजीव कुमार लाल, शंकर प्रसाद साह, हरि राम, राम मिलन महतो, सोने लाल महतो, सतीश राय, चलितर दास, उत्तम चन्द्र साह व कमलेश आदि उपस्थित थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS