ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
दरभंगा में गृहस्वामी को गोली मार भीषण डकैती, बेटी का भी सिर फटा, एक लाख नकद सहित लाखों की लूट
By Deshwani | Publish Date: 9/1/2019 7:59:29 PM
दरभंगा में गृहस्वामी को गोली मार भीषण डकैती, बेटी का भी सिर फटा, एक लाख नकद सहित लाखों की लूट

घायल को देखने पहुँचे एसएसपी बाबूराम। फोटो-देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।

दरभंगा के मनीगांछी थाना के कनहौली गांव में मंगलवार की मध्य रात्रि प्रभाष झा के घर में करीब डेढ़ दर्जन की संख्या में आए डकैतों ने धावा बोल दिया। इस दौरान हथियारबंध नकाबपोश डकैतों ने जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर गृहस्वामी झा को गोली मार कर घायल कर दिया। एक लाख रुपये नकद सहित लाखों की संपत्ति लूट ली। बचाने गई बेटी को डकैतों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया है।

 

घायल गृहस्वामी प्रभाष झा को इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। गोली गृहस्वामी की जांघ में लगी है। वहीं उनकी बेटी का सिर फट गया है। बताया गया है कि लूटपाट करने के बाद दो राउण्ड गोलियां व बम विस्फोट करते हुए डकैत फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किए हैं। घटना की सूचना पर वरीय पुलिस कप्तान बाबू राम घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंच गए। एसएसपी ने नर्सिंग होम में भी गृहस्वामी की तबीयत की जानकारी ली है। डकैती के उद्भेदन के लिए डॉग स्क्वॉड मंगवाया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ दर्जन हरवे हथियार से लैश, नकाबपोश डकैतों ने मनीगाछी थाना के कनहौली गांव निवासी प्रभाष कुमार झा घर धाबा बोल दिया और लूट पाट करने लगे। इसी बीच गृहस्वामी झा ने एक डकैत को दबोच लिया। जिसपर सभी डकैतों ने झा को रॉड डण्डा से पिटाई शुरू कर दी। जिसे बचाने के लिए जब उसकी पत्नी अनु झा गयी तो उसे भी डकैतो ने जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। जिसमें उनका सिर फट गया। बताया जाता है कि इस घटना में डकैतो ने तीन रांउड राउंड फायरिंग की। जिसमें एक गोली श्री झा की जांघ में लगी। जिससे वे गिर पड़े और डकैतो ने उसके घर से 1 लाख रूपये नगद व आभूषण सहित लाखों की संपत्ति लूट ली।


जब इस घटना की जानकारी गांव वाले को लगी तो गांव वाले ने डकैतो को खदेड़ दिया। जिसमें डकैतों ने गांव वालें को ललकारते हुए दहशत फैलाने के लिए दो बम फोड़े तथा दो राउण्ड गोलियां चलायी।

 

बताया जाता है कि स्थानीय लोगो के द्वारा घटना की जानकारी मनीगाछी थाने को भी दी गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दरभंगा से वरीय पुलिस कप्तान एवं नेहरा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहले पहुँच गयी। जबकि मनीगाछी थाना की पुलिस डेढ़ घंटे के बाद पहुँची।

जहां घटना स्थल से पुलिस ने गोली की तीन खोखा बरामद भी किये तथा डकैतों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वाइड का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

ज्ञात हो कि इसी गांव में 8 नवम्बर को रात्रि के 12 बजे में नवेन्द्र कुमार झा उर्फ बच्चु झा के घर में भी इसी स्टाइल में डकैती की गयी थी। जिसमें बेटी की शादी के लिए घर में रखे 40 हजार रुपये नगद एवं जेवरात को लूट कर डकैत फरार हो गए थे। जिसमें डॉग स्क्वाइड का इस्तेमाल किया गया था। परन्तु अभी तक उस मामले का उद्भेदन भी नहीं हो पाया। ठीक उसी तरह 8 जनवरी के 12 बजे रात्रि में इसी गांव में पुनः डकैती होने से स्थानीय लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है।


इस संदर्भ में दरभंगा के वरीय पुलिस कप्तान बाबू राम ने बताया कि ठीक इसी तरह की डकैती की घटना पिछले 8 नवम्बर को हुई थी। जिसके उद्भेदन को लेकर पुलिस जगह-जगह छापामारी कर रही है। ताकि घटना का अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS