ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
6 सूत्री मांग को लेकर किसान महासभा का धरना, आंदोलन का आह्वान
By Deshwani | Publish Date: 31/12/2018 8:31:33 PM
6 सूत्री मांग को लेकर किसान महासभा का धरना, आंदोलन का आह्वान

धरना को संबोधित करते कार्यकर्ता। फोटो-देशवाणी।

दरभंगा। मो अब्दुल कलाम।

 अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से एक दिवसीय किसान- बटाईदारों ने डीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। फिर अपनी 6 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।
 
घरने का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिवन यादव, सचिव रोहित सिंह, माले जिला कमिटी सदस्य प्रवीण यादव ने किया। धरनार्थियों की प्रमुख मांग केसीसी लोन और महाजनी कर्ज की माफी, धान खरीद शुरू करने, सुखाग्रस्त फसल क्षति वितरण, बहेड़ी थाना कांड संख्या 242/018 के नामजदों की गिरफ्तारी, अग्रिम फसल लागने के लिए 15 हजार एकड़ देने प्रमुख है।
 
 
धरनार्थियों को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि नीतीश मोदी सरकार की घोषणा सिर्फ अखबारों में ही है। जमीन पर नही। धान खरीद नहीं हुई और फसल क्षति भी नहीं मिली। जिले में अपराधी का मनोबल भी सातवें आसमान पर है। कार्यकर्ताओं व किसानों को जोरदार आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया।
 
 
माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने मो नाजिर के परिवार को इंसाफ दिलाने में प्रशासनिक विफलता पर चर्चा करते हुए  हमलावरों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की। माले वरिष्ठ नेता आरके सहनी ने देश में चले किसान आंदोलन को सेल्यूट करते हुए भाजपा को खदड़ने का आह्वान किया। धरना में हरि पासवान, लक्ष्मी पासवान, जयराम यादव, अमित पासवान, धर्मेश यादव, प्रिन्स कर्ण, सफीउल्लाह, विनोद सिंह, राम विलाश मंडल, अमर पासवान, मो नाजिर, सोती राम, सावित्री देवी, सितवीया देवी, अरुण राम सहित दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS