ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
घर के सामने दारू पीने से मना किया तो दरभंगा में गोली मारी, युवक घायल, डीएमसीएच में इलाज
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2018 8:24:46 PM
घर के सामने दारू पीने से मना किया तो दरभंगा में गोली मारी, युवक घायल, डीएमसीएच में इलाज

घायल को देखने डीएमसीएच पहुंचे डीएसपी व अन्य। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
 

दरभंगा एक बार फिर से गोली चलने की वजह से शहर थर्रा उठा। गुरुवार की शाम लहेरियासराय थाना के बेता ओपी क्षेत्र में घर के आस पास दारू-शराब पीने से मना करने पर एक युवक को घेर कर गोली मार दी गई। युवक को दो गोली लगी है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।  घायल युवक शाहगंज मुहल्ला निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र झा का पुत्र रोहित झा 25 वर्ष है। उसके गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
 
 
 
बताया गया है कि रोहित को बेता ओपी के अल्लपट्टी स्थित एक पान की दुकान पर घेरकर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी है। इस घटना से लोगों में भय व्याप्त है।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम एक पान की दुकान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक रोहित घायल होकर गिर पड़ा था। उसके पेट व सीने में गोली लगी है। आनन-फानन में उसे पारस होस्पीटल लाया गया। जहां अस्पताल प्रबंधन ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। फिर उसे डीएमसीएच में लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस बल के साथ डीएसपी डीएमसीएच पहुंच गए। उन्होंने परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली।
 

इस घटना को लेकर पूरे शहर मे सनसनी फैली गयी तथा जिले के चार थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुच गयी। इस संबंध में घायल रोहित की मां ने बताया कि आज  आसपास के रहने वाले कुछ विकास, राघव और रौशन उनके घर के पास दारू व गांजा पिया करते थे। जिसे वह बराबर मना करती थी। आज भी जब ये लोग नशा पान कर रहे थे। तब उन्होंने ऐसा करने से मना किया। इनका बेटा रोहित भी उनके साथ था और रोहित ने भी इनको यहां शराब पीने से मना किया। जिसकी वजह से इन तीनों ने उसे अल्लपट्टी के पास घेर कर गोली मार दी।
 
 
इस संबंध में सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान हो गई है। उसकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। वैसे बताया जाता है कि रोहित भी जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS