दरभंगा
नेपाल में भारतीय नोट के प्रतिबंध पर दुर्भाग्य पूर्ण बताया, इससे पड़ेगा व्यापार पर प्रभाव
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2018 11:00:00 PM
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
प्रमण्डलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद्, दरभंगा के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने नेपाल सरकार द्वारा भारतीय 200, 500 और 2000 रुपये पर लगाये गये प्रतिबंध को बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण निर्णय बताया है। इससे दोनों ही देशों का नुक़सान होगा। खासकर नेपाल सरकार को इससे ज्यादा नुकसान होने की आशंकाएं हैं।
श्री सुरेका ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इससे खासकर तराई एरिया में जहां नगद का कारोबार अधिक मात्रा में होता है। वहां इसका असर ज्यादा होगा। साथ ही उस एरिया में 100 रुपयें से नीचे के सभी नोटों का अभाव हो जाएगा। जहां बड़े पैमाने पर व्यापार होता है। वहां तो अधिक समस्या नहीं होगी। चूंकि वहां डिजिटल ट्रांजेक्शन से काम चलता है। परन्तु छोटे और मध्य व्यापारियों पर इसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा। श्री सुरेका ने नेपाल सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इसे वापस लेने का अनुरोध किया है।