23 को आयोजित होगा भव्य किसान सम्मेलन, जुटेंगे हजारों किसान, लिया गया कार्यक्रम स्थल का जायजा
दरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
भाजपा किसान मोर्चा, दरभंगा बहादुरपुर प्रखंड के बरूआरा दुर्गा मन्दिर परिसर मे 23 दिसंबर को भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। किसान सम्मेलन की तैयारी को लेकर किसान मोर्चा ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। जिसका नेतृत्व मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र ने किया। उनके साथ मोर्चा के सदस्य भी मौजूद थे।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी लोकसभा के प्रभारी डाँ मुरारी मोहन झा ने कहा कि किसान सम्मेलन को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, बिहार सरकार के कई मंत्री एवं स्थानीय विधायक व विधान पार्षद सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम मे पूरे दरभंगा जिले से पाँच हजार किसान भाग लेंगे। किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा भी खेती के अत्याधुनिक तरीकों की जानकारी किसान सम्मेलन मे दी जाएगी।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के महामंत्री उमेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, कृपाशंकर मिश्र, भुवनेश्वर मिश्र, सुमित झा, जयप्रकाश ठाकुर मुन्ना, जीवछ झा, जीतेंद्र झा, चन्द्रमोहन ठाकुर, रामचन्द्र यादव, अरविन्द कुमार यादव व रामउदित चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।