ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
अरब भेजने के नाम ठगी के आरोप में दरभंगा में गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2018 11:00:00 PM
अरब भेजने के नाम ठगी के आरोप में दरभंगा में गिरफ्तार

ठगी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। देशवाणी।


 
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी।
 
अरब लेने जाने के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी की जा रही है। इसी तरह के एक आरोप में शहर के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के मोइज अहमद खान को गिरफ्तार किया गया है।
 
 
गिरफ्तार खान पर आरोप लगाया गया है कि इसने अरब भेजने के नाम पर 70 हजार रुपए ठग लिए। जब पैसों की मांग की गई तो उसने बंद खाते का चेक थमा दिए। इसको लेकर पीड़त ने एक परिवाद भी दायर किया था। जिसको लेकर न्यायलय ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। इसी आदेश के आलोक में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
 
 
नगर थाना क्षेत्र के भठियारी सराय निवासी राज कुमार साह के पुत्र शिव शंकर साह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां परिवाद दायर कराते हुए आरोप लगाया था कि अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी स्वर्गीय शब्बीर अहमद खान के पुत्र मोईज अहमद खान ने 2014 में ही अरब भेजने के नाम पर 70 हजार रूपये की ठगी कर ली। जब रुपए लौटाने का दबाव बनाया तो उसने 9 मार्च 2015 को 40-40 हजार रूपये का एसबीआई का चेक थमा दिए। जव वह चेक को वे अपने खाता में जमा किया तो पता चला कि इस नाम का खाता पूर्व से ही बंद हो चुका है।
 
 
 फिर बाद में वकालतन नोटिस भेजकर अपने रुपयों की मांग की। जिसका जबाव उसने नहीं दिया। तो न्यायिक दंडाधिकारी ने मामले को गंभीरता से देखते हुए लहेरिया सराय थाना में जांच के आदेष दिए। जहां लहेरिया सराय थाना में कांड 350/18 धारा 406,420,467,469,506 और 135 के तहत मामला को दर्ज किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक व डीएसपी की जांच प्रतिवेदन में मामला सत्य पाया गया। बाद दरभंगा वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को सत्य पाते हुए अपने प्रतिवेदन 2 निकाल कर उसकी गिरफ्तारी व कुर्की जब्ती का का आदेश निर्गत किया।
 
 
जिसके बाद कोतवाली थानाध्यक्ष और एपीएम थाना की पुलिस ने बीती रात मोईज अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में बताया जाता है कि अरब भेजे जाने के नाम पर सिर्फ एक व्यक्ति की ठगी नहीं हुई है। बल्कि नगर थाना क्षेत्र के भठियारी सराय के रहने वाले नीतेश कुमार साह, रवि शंकर साह और आशु साह से भी पैसों की ठगी की गयी है। जिसका जिक्र रविशंकर साह ने न्यायिक मुख्य दंडाधिकारी को भी किया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS