ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
भाजपा जदयू की ताकत को हराना है- शरद यादव
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2018 8:06:30 PM
भाजपा जदयू की ताकत को हराना है- शरद यादव

शरद यादव को सम्मानित करते लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ता। फोटो- देशवाणी।

 दरभंगा। मो अब्दुल कलाम।

लोकतांत्रिक जनता दल दरभंगा के द्वारा मंगलवार को जिला अध्यक्ष देव कान्त राय के नेतृत्व में महान समाजबादी मंडल मसीहा पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का स्वागत सह अभिनंदन किया गया।
 
अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए शरद यादव ने कहा कि आप तमाम समाजवादी और साम्प्रदायिक सौहार्द के समर्थक एक जुट होकर भाजपा जदयू के ताकत को हराने का काम करना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि देश की जनता आशा भरी निगाह से देख रही है। ये देश के दूसरे गांधी और जयप्रकाश हैं।
 
इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज यादव एवं युवा अध्यक्ष इकवाल अंसारी ने शरद यादव को पाग चादर माला से सम्मानित किया। राम बाबू पासवान, जय प्रकाश पासवान ने कहा कि दलित का सम्मान शरद यादव के हाथों सुरक्षित हैं। पुपुन प्रसाद प्रादेशिक नेता ने संगठन के मजबूत करने का आह्वान किया। उपस्थित प्रमुख लोगो में संतोष यादव, बहेड़ी अध्यक्ष परशुराम ठाकुर, सिंहवाड़ा अध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर, चन्दू देवी, मिथिलेश शर्मा, फैजान परबेज, घुर घूर कमती,आशा देवी व सीता देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS