दरभंगा
विद्यालय के प्रधान शिक्षक के तबादले पर भड़क छात्र, की सड़क जाम
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2018 7:58:05 PMबीईओ से वार्ता करते ग्रामीण। फोटो- देशवाणी।
दरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
बेनीपुर प्रखंड के जरिसो मध्य विद्यालय के छात्रों के द्वारा विद्यालय के हेड मास्टर गोविंद ठाकुर का अचानक तबादला हो जाने के कारण सड़क पर उतर गये। आक्रोशित छात्रों बहेड़ा-बहेड़ी पथ को घंटो जाम कर दिया। जिसके कारण लोगो को आने-जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। बीईओ के समझाने पर जाम हटाया जा सका।
जाम की सूचना मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उत्तम प्रसाद ने पहुंचकर छात्रों से वार्ता की तथा आश्वासन दिया। छात्रों की मांग थी कि शिक्षक श्री ठाकुर के स्थानातरण को निरस्त करते हुए उनको पुन: इसी जरिसो मध्य विद्यालय में वापस लाया जाए। इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र छात्रा व ग्रामीण अभय कुमार झा मुन्ना, राजू झा, आशीष झा, अमरेंद्र कुमार झा व कालीचरण झा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।