दरभंगा
पुलिस पदाधिकारी को अमार्यादित भाषा के साथ मामा कहा, गए हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 2/12/2018 11:37:18 PMदरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
वाहन चेकिंग के दौरान थाना पुलिस के एएसआई को मामा कह अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर दो युवकों को लहेरियासराय थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
लहेरियासराय थाना पुलिस के एएसआई मधु कुमार सिंह एवं मोहम्मद अशरफ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लोहिया चौक पर से गुजर रहे बाइक सवार युवकों ने मामा शब्द से संबोधित करते हुए अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया। जिसे पीछा कर आर्दष मध्य विद्यालय के पास पकड़ लिया। पकड़े गए नाबालिग युवक एक प्राइवेट स्कूल के दसवीं के छात्र हैं। जो पंडासराय विचला टोला का रहने वाला है। वहीं दूसरा साथी उसी मुहल्ले का शिवजी सहनी का पुत्र विकास सहनी के रूप में पहचान की गई है।