दरभंगा
शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में दो गिरफ्तार गये जेल
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2018 10:58:21 PMदरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
बिरौल थाना के पड़री गांव में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों गिरफ्तार युवक शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे।पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि पड़री गांव निवासी संुदरम् ठाकुर व अविनाश कुमार ठाकुर शराब पीने के बाद गांव में उत्पात मचा रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी थी। जिसे पेट्रोलिंग पार्टी में मौजूद एएसआई गणेश प्रसाद सुमन ने गिरफ्तार कर लिया।