दरभंगा
राजद नेता महबूब अहमद खान का निधन, दरभंगा में शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2018 10:48:39 PMदरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
सिंहवाड़ा प्रखंड के गौड़ा निवासी राजद नेता महबूब अहमद खान के निधन पर शोक की लहर दौड़ गयी। श्री खान केवटी विधान सभा से वर्ष 2005 में राजद के प्रत्याशी रहे हैं।
पटना के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली। इनके निधन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महबूब अहमद खान हमेशा समाजिक सरोकार से जुड़े रहे। वे सामाजिक न्याय के मजबूत सिपाही थे।
महबूब खान के निधन पर केवटी विधायक डॉ फराज फातमी, जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, जिला प्रवक्ता राशिद जमाल, शत्रुघन प्रसाद यादव नारद, मुमताज आलम, गुलाम हुसैन चीना, भोला सहनी, प्रकाश कुमार ज्योति, सुवंश यादव, अरविंद सिंह, अमरेश यादव, अब्दुल मन्नान अंसारी व विनोद भगत आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।