दरभंगा
कुशेश्वर स्थान में आधा दर्जन घरों में लगीद आग से लगने से लाखों सम्पति जलकर नष्ट
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2018 9:03:17 PMकुशेश्वर स्थान में आधा दर्जन घर जलकर राख।
दरभंगा। कुशेश्वरस्थान पूर्वी। अमित पोद्दार।
प्रखण्ड क्षेत्र की भिण्डुआ पंचायत के पकड़िया गाँव मे आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद सुल्तान के घर के बगल में अचानक आग लग गयी। जबतक ग्रामीण समझ पाते तब तक देखते ही देखते आग ने 5 घरों को अपने आगोश में ले लिया।
ग्रामीणों के अनुसार इस आग लगने से मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद ,जाकिर, मोहम्मद मौशिम, मोहम्मद संजीर तथा मोहम्मद असरफ की घर जलकर राख हो गया एवं घर मे रखे लाखो की समाप्ति जलकर राख हो गयी। इस संबंध में सीओ ओम प्रकाश गुप्ता से मोबाइल पर सम्पर्क करने पर बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। जांचोपरांत मिलने वाली सरकारी सहायता दी जायेगी।