दरभंगा
ईवीएम वेयर हाउस को किया गया सील
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2018 8:58:19 PMईवीएम वेयर हाउस को सील करते जिलाधिकारी व राजनीतिक दल के सदस्य।
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
आगामी लोकसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर वीईएल इंजिनियर द्वारा जिला अंतर्गत भंण्डारित बीयू, सीयू एवं वीवी पीएटी का एफएलसी किया गया। इसके बाद जिला समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस तथा कमला नेहरू पुस्तकालय स्थित ईवीएम हाउस को राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारीडॉ चन्द्र शेखर सिंह के समक्ष सील किया गया। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के मान्यता प्राप्त राकपा जिला अध्यक्ष षैलेन्द्र मोहन झा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सीता राम चौधरी, जदयू के जिला अध्यक्ष सुनील भारती, लोजपा के जिला अध्यक्ष गगन कुमार झा, राजद के जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि विष्णु चन्द्र पप्पु, सीपीआई जिला मंत्री नारायण जी झा, वसपा के जिला अध्यक्ष रौषन नायक आदि उपस्थित थे।