ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
ज़ियारिनों के 52 सदस्यीय दल दरभंगा से देवा शरीफ रवाना
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2018 8:20:38 PM
ज़ियारिनों के 52 सदस्यीय दल दरभंगा से देवा शरीफ रवाना

दरभंगा रेलवे जंक्शन पर दल को देवा शरीफ के लिए रवाना करते डीएसपी व अन्य। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
 
दरभंगा से गुरुवार को 52 सदस्यीय ज़ियारिनों का दल देवा शरीफ बाराबंकी,  लखनऊ, कलियर शरीफ रूड़की अटारी बॉर्डर अमृतसर, हज़रत निज़ामुद्दीन, महरौली शरीफ दिल्ली, अजमेर, अहमदाबाद, हाजी अली मुम्बई के लिए रवाना हुआ। दरभंगा पर्यटन सेवा संस्थान के बैनर तले वार्ड नम्बर 21 के पार्षद मधुबाला सिन्हा के नेतृत्व में पांचवे वर्ष ये दल ज़ियारत के लिए रवाना हुआ।
 
 
यह दल 4 दिसंबर को दरभंगा वापस आएगा। इसके उपरान्त 9 दिसंबर को वार्ड 21 से हिन्दू तीर्थ यात्री 15 दिन की यात्रा पर 9 ज्योतिर्लिंग सहित 12 तीर्थ स्थलों के लिए निकलेंगे। 2014 से शुरुआत इस अभियान में दोनों समुदाय कें 1000 लोग ज़ियारत एवं तीर्थ यात्रा कर चुके हैं।                      
                                                                                 
 दरभंगा स्टेशन से ज़ियारिनों को विदा करने विधायक अमरनाथ गामी, डीएसपी अनोज कुमार, राजेन्द्र राम, राजा राम, मुहर्रम कमिटी के सचिव रुस्तम कुरैशी, अंजुमन सचिव सर्फे आलम तमन्ना, हिन्दू तीर्थ यात्रा दल के भोला गुप्ता, मंटू यादव, रौशन कुमार सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS