दरभंगा
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने किया एलान, 22 को रहेगा आउटडोर इलाज बंद
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2018 8:42:45 PMदरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
भोजपुर जिले के चिकित्सकों के साथ भोजपुर जिलाधिकारी के द्वारा करवाये गये दुर्व्यवहार के विरोध में बिहार राज्य चिकित्सा सेवा संघ के आहवान पर दरभंगा जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों ने उपस्थित रहकर आउटडोर सेवा का बहिष्कार किया।
उक्त बातों की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ दरभंगा के सचिव डॉ वाणीष झा ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार के चिकित्सक सुरक्षित नहीं है। आए दिन उसके साथ आम लोगों के द्वारा अपमानित एवं दुर्व्यवहार तो की ही जाती है। अब आलाधिकारी के द्वारा भी दुर्व्यवहार किया जाने लगा है।