दरभंगा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का लिया गया जायजा
By Deshwani | Publish Date: 17/11/2018 9:19:21 PMमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते पदाधिकारी। फोटो- देशवाणी।
दरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगमन को लेकर विशनपुर गांव स्थित सदर एसडीओ राकेश गुप्ता, डीएसपी अनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, सीओ विमल कुमार कर्ण आदि पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
साथ ही इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम विकास शिविर का आयोजन जिसमे विभिन्न समस्याओं को लेकर आए लोगों की बातो को उक्त पदाधिकारी ने बारी-बारी से सुना और जल्द से जल्द निष्पादन किए जाने की बात कही।