ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
स्कूली बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2018 8:53:29 PM
स्कूली बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण

वितरण करते हुए कांग्रेस सेवा दल। फोटो- देशवाणी।

 
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।

जिला कांग्रेस सेवा दल दरभंगा ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का की अध्यक्षता सेवा दल के अध्यक्ष जमाल हुसैन ने की। इस अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही सैकड़ों स्कूली बच्चों के बीच में कॉपी-कलम, टॉफी और मिठाइयां बांटी गई।
 
 
माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए वरीय कांग्रेसी नेता डॉक्टर कमरुल हसन ने कहा कि यह दोनों महापुरुष देश की आजादी के लिए हर तरीके से लड़ाई लड़े इनके योगदान को देश की जनता नहीं भूल सकती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद देश को आजादी दिलाने के लिए कई बार जेल गए। नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था इसलिए बच्चेे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। डॉ हसन ने कहा कि आज भाजपा पार्टी इतिहास बदलने के लिए बहुत मेहनत कर रही है। वो देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों को गलत ठहराने के लिए किसी भी हद तक गिर रही है। लेकिन देश की जनता जानती है कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाले कौन थे और देश को आजाद कराने वाले कौन थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS