दरभंगा
शराब पीने के आरोपी सहित दो को जेल
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2018 8:37:28 PM दरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
लहेरिया सराय थाना क्षेत्र से विभिन्न मामलों में लहेरिया सराय की पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के शेर मोहम्मद भीगो मुहल्ला निवासी मो जुमन के पुत्र मो जावेद को शराब पीने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरा गिरफ्तार युवक बाकरगंज मुहल्ला निवासी मो इम्तेयाज को कर्मचारी कचहरी पोखर पर छठ के दिन सजावट के साथ छेड़छाड़ एंव तोड़-फोड़ मे स्थानीय लोगों ने जमकर उसकी पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे जेल भेज दिया गया।