दरभंगा
दरभंगा में पेड़ की विवाद में भतीजे की हुई हत्या, आरोप में चाचा हुए गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/11/2018 8:46:22 PM दरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
हायाघाट थाना क्षेत्र की सिरनियाँ पूर्वी रूस्तमपुर पंचायत के अकराहा दक्षिणी गांव स्थित शनिवार की रात प्रभु यादव की हत्या कर दी गई। प्रभु यादव पर बांस से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिय। इस हत्या का आरोप प्रभु यादव के चाचा पर लगाया गया है। मृतक के चाचा रामपुकार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के आनुसर प्रभु राया को उनके चाची रामपुकार यादव के साथ पूर्व मे सर्वाजनिक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसी दौरान भतीजा और चाची के साथ मारपीट शुरू हो गयी। मौके पर ही चाचा रामपुकार यादव पहुँचकर भतीजा पर बास से वार कर बूरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी हालत मे परिजन के द्वारा हायाघाट पीएचसी मे ईलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलते ही हायाघाट थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक अपने दल-बल के साथ पहुँच कर जांच करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लकर उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा दिया गया।