दरभंगा
लहेरिया सराया में एक बित्ता जमीन के लिए चिकित्सक व होटल मालिक के बीच हो सकता है खूनी संघर्ष
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2018 8:26:31 PMकार्या का निरीक्षण करते पुलिस बल। फोटो- देशवाणी।
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी।
लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के जीएन गंज में एक बित्ता जमीन के लिए खूनी संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। इस जगह एक होटल मालिक व चिकित्सक के बीच ठन गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो अप्रिय घटना घट सकती है। क्योंकि दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। एक पक्ष अपने निर्माणधीन भवन का छज्जा निकालना चाह रहा है। वहीं दूसरा पक्ष ऐसा होने देने को तैयार नहीं है। इधर पुलिस कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाया है। जिससे ममला शांत हो जाए।
इस संदर्भ मे होटल मालिक उदय नारायण झा ने लहेरिया सराय थाना मे आवेदन देकर छज्जा निर्माण पर रोक लगाये जाने की मांग की थी। लेकिन 48 घंटा बीत जाने के बाबजूद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। जिसको लेकर दोनो पक्षो के बीच भारी तनाव उत्पन्न है।
आशंका जताई जा रही है कि अगर वक्त रहते थाने की पुलिस सक्रिय नही हुई तो किसी भी समय अप्रिय घटना से इन्कार नही किया जा सकता है। इस सदंर्भ बताया जाता है चिकित्सक अपने निर्माणधीन भवन से छज्जा निकाल रहे हैं। इसी को लेकर विवाद उत्पन्न किया गया है और होटल मालिक के पुराने मकान की तरफ छज्जा निकालने पर आपत्ति है। वैसे दोनो पक्ष आमने-सामने है। इस सारे घटना क्रम की जानकारी जिले के वरीय अधिकारियो को भी है। इधर सफेदपोश लोग भी इस मामले को तूल देने मे लगे हुए हैं।