दरभंगा
यातायात पुलिस के साथ मारपीट का आरोपी टेम्पू चालाक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2018 7:31:10 PMदरभंगा। कार्यालय।
लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के दोनार चौक स्थित कुछ महीने पूर्व यातायात पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप मे पुलिस ने टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया है। लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी मुहल्ला निवासी स्वर्गीय राजू साह के पुत्र टेम्पू चालक कृष्णा साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि कुछ महीने पूर्व दोनार चौक पर बीचो बीच सड़क पर टेम्पू लगाने का विरोध एक यातायात पुलिस के द्वारा किया गया था। जिसपर यातायात पुलिस की पिटाई कर दी गई थी। पिटाई का आराेपी कृष्णा साह को बनाया गया था। जिसे पुलिस तलाश कर रही थी।