ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
महिलाओं को मिला सिलाई कला का मुफ्त प्रशिक्षण
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2018 7:19:08 PM
महिलाओं को मिला सिलाई कला का मुफ्त प्रशिक्षण

प्रमाण के साथ उपस्थित प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं। फोटो-देशवाणी।

दरभंगा। जिला संवाददाता।
 
 
 लड़कियों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ हुनरमंदी का भी गुण सीखना चाहिए। फिर सिलाई तो ऐसी कला है, जिसके जरिए महिलाएं घर बैठे पैसा कमा सकती है। आज सिलाई से हजारों महिलाएं सशक्त हो चुकी है। वे अपने घर परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। उक्त बातें डॉ प्रभात दास फाउण्डेशन के द्वारा वार्ड नं0 45 स्थित बलभद्रपुर-नवटोल में निःशुल्क सिलाई शिविर का समापन करते हुए वार्ड पार्षद देवकृष्ण झा ने कही।
 
 
 
 पार्षद श्री झा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और उनमें पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने के अलावा समाज के लिए भी कुछ करने की इच्छा जगती है। समापन कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षिका इन्दू झा ने बताया कि कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे असान तरीका उन्हें सिलाई कला में निपूर्ण बनाना है। सिलाई में दक्ष महिलाएं गांव-घर में आसानी से रोजगार प्राप्त कर लेती है। इस शिविर में प्रशिक्षुओं को परंपरागत सिलाई विद्या के साथ-साथ लेटेस्ट डिजाइन में सिलाई करने का भी सिखलाया गया है। मौके पर कुल 32 महिलाओं का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। फाउण्डेशन के अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए फाउण्डेशन के योजनाओं के विभिन्न पहलूओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में सोनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गुंजा कुमारी, गंगा कुमारी, अपर्णा रानी, कोमल कुमारी, गुड़िया देवी, बेबी देवी व रेणु देवी आदि उपस्थित थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS