ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
वाशिंग पावडर का पैसा मांगा तो दरभंगा में फेरीवाले को मार दी गोली, गंभीर घायल, बेगूसराय में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2018 9:27:00 PM
वाशिंग पावडर का पैसा मांगा तो दरभंगा में फेरीवाले को मार दी गोली, गंभीर घायल, बेगूसराय में भर्ती

दरभंगा। कुशेश्वर स्थान पूर्वी। अमित पोद्दार।
 
बिहार के दरभंगा जिले के जिले में वाशिंग पावडर बेचने वाले को गोली मार दी गई। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने वाशिंग पावडर के पैसे मांग दिए थे। घटना जिले के कुशेश्वर स्थान के झाझा गांव में रविवार की शाम की है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल तिलकेश्वर डीह गाँव निवासी 30 वर्षीय संतोष पासवान को इलाज के लिए बेगूसराय में इलाज किया जा रहा है।
 
 
कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के झाझा गाँव मे रविवार की देर शाम सर्फ बेचने वाले युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलकेश्वर डीह गाँव निवासी चौकीदार शम्भु पासवान के भाई 30 वर्षीय संतोष पासवान जो कि गांव में घूमकर सर्फ बेचने का काम करता है। रविवार की शाम झाझा गाँव मे वाशिंग पावडर बेचने गए थे। गांव में ही बकाया राशि मांगने को लेकर कहा सुनी हो गयी। बात-बात में संतोष पासवान पर गोली चला दी। जिससे संतोष घायल हो गए। जिसका उपचार बेगूसराय जिले में किया जा रहा है।
 
 
वहीं घटना की सूचना पर पर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष हरि किशोर यादव सहित दर्जनों पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गये। जांच के बाद शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी। इस संदर्भ मे गोली चलाने वाले आरोपित अभियुक्तों के बारे मे स्थानीय थाना पुलिस ने नाम बताने से परहेज किया। घायल के परिजन ने मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS