बिहार
पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक में प्रोन्नति के लिए दरभंगा के 41 में से 12 योग्य पाए गए, प्रमोशन को भेजी गई अनुशांसा
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2018 8:39:36 PMदरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नति के लिए छूटे हुए लंबित एवं अयोग्य मामले को लेकर दरभंगा डीआईजी के कार्यालय में क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पूरे प्रक्षेत्र में 41 पुलिस अवर निरीक्षक में से 12 को पदोन्नति के योग्य पाया गया है। 29 पुलिस अवर निरीक्षक अयोग्य घोषित किए गए।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी विनोद कुमार ने देते हुए कहा कि योग्य पाये गये पुलिस अवर निरीक्षक को प्रोन्नति के लिए अनुशंसा कर पुलिस मुख्यालय भेज दी गयी है।