दरभंगा
आश्वासन के बाद ग्रामीण आवास सहायकों की हड़ताल समाप्त
By Deshwani | Publish Date: 2/11/2018 8:45:07 PM
दरभंगा। बहेड़ी। राजा।
प्रखंड के आवास सहायको की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव रविंद्र चौधरी के आश्वासन के बाद आवास सहायकों ने हड़ताल समाप्त दी।
बहेड़ी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण आवास सहायक ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में योगदान देने के बाद संबंधित पंचायतों में अपने-अपने कार्योे एवं दायित्वोंे को संभाला। इसकी जानकारी ग्रामीण आवास सहायक के प्रखंड अध्यक्ष सैफुर रहमान व सचिव ललन कुमार दी। राजेश चौधरी, पंकज कुमार सिंह, संतोष महथा, इनाईतुललाह व राजीव रंजन आदि सहायकों ने अपना-अपना आज योगदान दिया।