ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
फायरिंग कर महिला को धमकाने के आरोप में पटना के कुलपति का गार्ड दरभंगा में गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस जब्त
By Deshwani | Publish Date: 2/11/2018 3:47:41 PM
फायरिंग कर महिला को धमकाने के आरोप में पटना के कुलपति का गार्ड दरभंगा में गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस जब्त

गिरफ्तार पूर्व सैनिक। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी।
 
पटना के कुलपति के गार्ड पूर्व सैनिक रामप्रसाद यादव को सदर थाने के कुमरौली गांव में एक घर के बाहर पिस्टल से फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गार्ड की पिस्टल व 25 कारतूस भी जब्त किए हैं।
 
 
 
बताया गया है कि कुलपति तरंग समारोह में भाग लेने दरभंगा आए थे। उन्हीं के साथ उनका गार्ड भी आया हुआ था। उसी बीच इनका गार्ड कुमरौली गांव में चला गया। वहां पर उसने एक घर में जाकर महिला से जबरन उसका घर खोलने को कहने लगा। नहीं खोलने पर दरवाजे पर लगे ताले पर फायरिंग की। फायरिंग की आवाज पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों को भी धमकाने लगा। पूर्व सैनिक राम प्रसाद यादव छपरा का निवासी है। पुलिस ने उसे गुरुवार को जेल भेज दिया है।
 
 
 
 इस संदर्भ में सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि कुमरौली गांव निवासी, मोबाइल टावर के गार्ड अशोक कुमार झा के घर पहुंच कर उसकी पत्नी से दरवाजा खोलने की जिद कर रहा था। वह महिला से एक ग्लास पानी की मांग कर रहा था। अपरिचित होने के कारण घर में अकेली महिला ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर गार्ड उक्त महिला से बहस करने लगा।
 
 
 
इसी बीच उसने अपनी रिवाल्वर को निकाल कर दो चक्र गोलियां चलायी। जिसमें एक चक्र गोली बंद ताले पर मारकर खोलने की कोशिश की। गोली की आवाज से ग्रामीण काफी भयवीत हो गए। इसी बीच महिला ने अपने पति संतोष झा को मोबाइल पर इसकी सूचना दी। जिसपर संतोष झा ने मब्बी थाना को इस घटना की जानकारी देते हुए घर पहुंचे।  मब्बी ओपी थानाध्यक्ष गौतम कुमार भी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये।
 
जहां सेवानिवृत सैनिक अपने हाथ में रिवाल्वर लेकर लोगो घमका रहा था। जिसे मब्बी ओपी थाना के थानाध्यक्ष ने बलहा फुसला कर किसी तरह से उसके रिवाल्वर को अपने कब्जे में लेते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
 
 
 
बताया जाता है कि उक्त सेवानिवृत सैनिक ललित नारायण मिथिला विष्वविद्यालय में आयोजित तरंग प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र विश्विद्यालय के कुलपति एवं भाग लेने महिला प्रतिभागियों के साथ सुरक्षा में लाया गया था। जो लनामिविवि के कुलपति प्रो सुरेन्द्र सिंह के आवास पर पहुचने से पूर्व ही गायब हो गया और लगभग 8 किलो मीटर की दूरी कुमरौली गांव पैदल ही पहुंच गया। जहां उक्त घटना का अंजाम दिया।
 
 
 
वैसे सदर डीएसपी अनोज कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया वे मानसिक रूप से विक्षिप्त लगता है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया की सैनिक सेवानिवृत के बाद पाटलिपुत्र विश्विद्यालय में सुरक्षाकर्मी के रूप में 5 अक्टूबर 2018 से कार्यरत है।  उसके पास जो रिवाल्वर है उसका लाईसेंस जम्मु-कश्मीर का बताया जाता है। बावजूद वह बिहार में उसका उपयोग कर रहा था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS