दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 251 संविदा कर्मियों की सेवा नियमित कर दी है। अभिषद की बैठक में इसे सर्व सम्मति से पास किया गया। इसकी सूचना पर कर्मियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। नियमित किए जाने पर संविदाकमिर्यों ने कुलपति प्रो एसके सिंह एवं कुल सचिव नीशीथ कुमार राय को पुष्प गुच्छ देकर आभार प्रकट किया।
इस संदर्भ में बताया जाता है कि 15 वर्ष पूर्व 196 कर्मियों के समायोजन को लेकर तत्कालीन कुलपति प्रो राजमणि सिन्हा नें ऐतिहासिक निर्णय लिया था। वर्तमान कुलपति के द्वारा 251 कर्मियां को लेकर जो साकारात्मक पहल की गयी है इससे कर्मियां में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कर्मियों ने कुलपति, कुलसचिव के अलावा अभिषद् सदस्य संजय सरावगी, प्रो विनोद कुमार चौधरी, डॉ वैद्यनाथ चौधरी उर्फ बैजू, लक्ष्मेष्वर राय, इष्मत जहाँ, डॉ अजित कुमार चौधरी का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालो में डॉ कौशल्या, नन्दन श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद यादव, मुरारी, संतोष, अविनाश, रंजीत, ब्रज धर, प्रदीप, सरताज, धीरज, रवि, विपुल, जीतेन्द्र एवं हरीश आदि उपस्थित थे।