ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
घायल हुआ पटाखों से, बेकसूर को फंसाने के लिए अफवाह फैला दी गोलीबारी की!
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2018 8:28:25 PM
घायल हुआ पटाखों से, बेकसूर को फंसाने के लिए अफवाह फैला दी गोलीबारी की!

डीएमसीएच मे बयान देता घायल युवक। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी।
 
 
 एक तरफ जहां जिले में अपराधियों द्वारा अंजाम दी जा रही लगातार गोली-बारी व छुरेबाजी की घटनाए सामने आ रही है। वहीं दूसरी तरफ अपनी निजी दुश्मनी को निकालने के लिए भी कई लोग बेकसूरों को फंसा रहे है।
 
 
बताया जा रहा है कि एक घटना में पटाखे से घायल बच्चे का उपयोग किया गया। बेकसूर को फंसाने के लिए गोलीबारी की अफवाह फैला दी गई। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जबकि बच्चे ने बयान दिया कि वह पटाखे जलने से घायल हुआ है।
 
 
 
इस संदर्भ में बताया जाता है कि 28 अक्टूबर की शाम लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के चकरहमत भीगो मुहल्ले में एक युवक को गोली मारकर घायल कर देने की खबर आयी थी। जिसमें कई लोगो का नाम सामने आया था, लेकिन अब जो मामला सामने आया है उसमें पीड़ित हाषिम अंसारी के पुत्र साकिब अंसारी ने अपना लिखित वयान देते हुए कहा कि वह एक शादी समारोह में गया हुआ था। जहां तेज अवाज के पटाखे की चपेट में आ गया और वह घायल हो गया। जिसका फायदा उठाकर मुहल्ले के कुछ लोगों ने गोली की झूठी अफवाह फैला दी। फिर बेकसूर का नाम भी उजागर कर दिया।
 
 
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS