ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
दरभंगा जिले को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर धरना
By Deshwani | Publish Date: 27/10/2018 8:44:15 PM
दरभंगा जिले को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर धरना

धरना पर बैठे लोजद कार्यकर्ता। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। मो अब्दुल कलाम। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
 
 जिला लोकतांत्रिक जनता दल किसान प्रकोष्ठ ने शनिवार को संपूर्ण दरभंगा जिला को सुखाग्रस्त घोषित व जिले में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांगों को लेकर लहेरियासराय धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना जिलाध्यक्ष देवकान्त रॉय के संचालन एवं किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार की अध्यक्षता में दिया गया।
 
 
 
 सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देव कांत राय ने कहा कि नीतीश कुमार के सरकार में ना किसान खुश है और न-ही छात्र न-ही मजदूर और न-ही माँ बहन ही। समस्त प्रदेश में आज सुशासन नहीं बल्कि सुरसा शासन चल रहा है। हर मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार फेल है। कहा कि पूरे जिले में वर्षा नहीं होने के करण धान की फसल पूरा बर्बाद हो गई है। समय पर डीजल अनुदान नहीं मिलने के कारण जिले के किसानों में भयंकर आक्रोश है।
 
 
 
 वहीं प्रांतीय नेता सिकन्दर रॉय ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, अपराध व अराजकता व्याप्त है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। आमजन का सुख चैन लुट गया है। सरकार संपूर्ण जिले को यदि सूखाग्रस्त घोषित नहीं करती है व अपराध पर लगाम नहीं लगाती है तो लोकतांत्रिक जनता दल चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करता रहेगा।
 
 
इस अवसर पर पुनपुन प्रसाद, रामबाबू पासवान, उपेंद्र चौरसिया ,पंकज कुमार यादव, अरबाज खान, सियाराम यादव, प्रदीप यादव, विनोद यादव एवं हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष गणेश चौधरी, बहेड़ी प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, हनुमाननगर प्रखंड अध्यक्ष राम शेष्ट यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, सिंहवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष परशुराम ठाकुर, केवटी प्रखंड अध्यक्ष इजहार खां, गौड़ा बौराम प्रखंड अध्यक्ष सत्यनरायण पासवान, जयप्रकाश नारायण पासवान आदि उपस्थित थे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS